सुबह की चाय किसे पसंद नहीं होती. बेड टी का फॉर्मूला न केवल बड़े शहरों में फेमस है बल्कि गांव-देहात में भी लोग की सुबह चाय से ही शुरू होती हैं. पर क्या ये एक अच्छी और हेल्दी आदत है? खाली पेट चाय पी कर आप अपने पेट को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं क्योकिं उसमें कई तरह के एसिड (acid) होते है. इससे अल्सर या गैस जैसी परेशानियां बढ़ने की संभावना रहती है. आइये जानते हैं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स
दूध वाली चाय के नुकसान
खाली पेट दूध वाली चाय पीने से आप आपके बॉडी में थकान महसूस करते है, साथ ही चाय में दूध ड़ालते ही एंटीऑक्सींडेंट का असर खत्म हो जाता है. जिससे आपको गैस हो सकती है और एसिडिटी की भी परेशानी हो सकती है.
स्टॉन्ग चाय
बहुत लोगों को स्ट्रॉग चाय पीतें हैं ये भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है, दरअसल चाय में टैनिन नाम का घातक तत्व होता जो आहार में मौजूद आयरन के साथ रिएक्ट कर सकता है. इसलिए खाने के बाद चाय पिने से आपके खाने के पोषक तत्वों को नष्ट हो जाते है.
कम से कम पीएं चाय
अगर आप दिन में 2 बार से ज्यादा चाय लेते हैं तो आप संभाल जाइये और अपनी इस आदत को सुधार लें, क्योंकि ज्यादा चाय आपका शरीर अंदर से खोखला कर देती है. साथ ही चाय से गले का कैंसर का भी खतरा रहता है, इसलिए चाय का सेवन कम से कम करें ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे.

0 Comments