सिंगर नेहा कक्कर को कौन नहीं पहेचानता। नेहा की सोशल मीडिया में भी अच्छी खासी फैन फालोइंग हैं। नेहा अपने नख्राले अंदाज से सबको अपना दीवाना बना देती हैं। नेहा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी हर एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड में वो अब तक कई हिट सॉंग दे चुकी हैं। नेहा फिल्मों के साथ रियालिटी शोज और एलबम सांग को भी लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उसका का इस समय सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नेहा का एक फैंस उनसे एक अजीब मांग करता हैं।
नेहा इस क्यूट से फैंस की लाज रखते हुए उसकी डिमांड को पूरा करती हैं। दरअसल नेहा कक्कर इन दिनों सारेगामा पा लिटिल चैम्प की जज हैं। जहां उनका एक फैंस पहले स्टेज पर परफार्म करता हैं। फिर वह कहता है कि नेहा कक्कर का वह बहुत बड़ा फैन हैं। जब वो गांव में उपले बनाता है तो उनके गाने को गाता हैं। वह चाहता है कि नेहा उनके लिए उपले बनाए। नेहा कक्कर अपने क्यूट से फैंस की यह डिमान्द् सुनकर चोक जाती हैं। लेकिन वह फंैस की इज्ज़त रखने के लिए स्टेज पर पहुंची हैं।
ऐसे बनाई उपले
जज नेहा कक्कर अपने क्यूट से फैंस की डिमाण्ड पर उपले बनाने स्टेज पर पहुंची हैं। इस दौरान शो को होस्ट कर रहे मनीष पाॅल उपले बनाने की सामग्री पेश करने को बोलते हैं। उपले बनाने की सामग्री स्टेज पर पहुंच जाती हैं। नेहा कक्कर नाक-मुंह सिकोड़ते हुए फैंस की डिमाण्ड को पूरा करते हुए उपले बनाती हैं। इस के कार्य में उनके साथ शो के दूसरे जज कर रहे जावेद अली भी हाथ बटाते हैं और वह नेहा कक्कर के साथ उपले बनाते हैं। नेहा को उपले बनाते देख शो के जज हिमेश रेशमिया, मनीष पाॅल एवं मौजूद अन्य लोग जमकर इंजाॅय करते हैं।नेहा का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। नेहा इस शो के अलावा इंडियन आईडल की भी जज रह चुकी हैं।

0 Comments