भारत की लीडिंग इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सिस्का ग्रुप ने भारत में वियरेबल बाजार में संभावना को देखते हुए अपनी पहली स्मार्टवॉच Syska SW100 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच में सभी तरह के हेल्थ ट्रैकर्स दिए गए हैं। Syska SW100 स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 INR है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है, हालांकि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बिक्री 2,499 INR में हो रही है।
Syska SW100 की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.3 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ v4.2 दिया गया है। Syska SW100 स्मार्टवॉच आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपयुक्त है। बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 दिनों के बैकअप का दावा किया है। Syska SW100 के स्ट्रैप थर्मो प्लास्टिक के बने हैं। इसका वजन 31 ग्राम है।
इस् वॉच में स्लीप मॉनिटर, कैलोरी ट्रैकर, स्टेप काउंटर और हर्ट रेट मॉनिटरिंग है। इस समार्टवॉच में एक योग ट्रैकिंग फीटर भी है। यह स्मार्टवॉच वाटर रेसिस्टेंट भी है। 1.5 मीटर पानी में डूबने के बाद भी यह स्मार्टवॉच सही सलामत होगी। Syska SW100 स्मार्टवॉच मे मल्टी स्पोर्ट्स मोड भी है जिसमें साइकलिंग, एक्सरसाइज और रनिंग जैसे कई दूसरे मोड्स शामिल हैं।
इस स्मार्टवॉच का मुकाबला रियलमी वॉच और अमेजफिट से है। बता दें कि सीएफएल बल्ब और होम इलेक्ट्रिक में इस् कंपनी (Syska) का एक बड़ा नाम है। अब चीन के साथ भारी विवाद के बाद कंपनी ने वियरेबल मार्केट में दाखिला लिया है।

0 Comments