टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी के रिकॉर्ड पर इंग्लैंड वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कब्ज़ा कर लिया। आपको बता दे की यह रिकॉर्ड उसने आयरलैंड के खिलाफ (ENG vs IRE) खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में कायम किया। इस मैच में उन्होंने अपना एकदिवसीय करियर का 13वां शतक लगाया।
इयोन मोर्गन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज था।
इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने कुल 534 छक्के जड़े हैं। शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं एवं रोहित शर्मा के खाते में कुल 423 छक्के हैं और वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने ओवरऑल 359 इंटरनैशनल छक्के मारे हैं।

0 Comments