इंडिया में प्रतिब्न्ध् होने के बाद भी सोशल ऐप टिक-टोक की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं. अब अमेरिकन्  प्रेसिडेंट Trump ने टिक- टोक को 15 सितम्बर तक की मोहलत दी है. Trump ने सीधे तौर पर चीन की सोशल मीडिया कंपनी टिक टोक को गैर चाइना की कंपनी को बेंचने या फिर अमेरिका से बोरिया बिस्तर समेटने की चेतावनी दी है. 


इसके पहले टिक टोक समेत कई चीनी एप्प्स को भारत सरकार ने बैन कर दिया था. भारत सरकार ने Indo-China सैन्य वोर् बाद चीन के दोगले रवैया के चलते उसके ऍप्स को प्रतिबंधित किया था.

जबकि अमेरिकन् प्रेसीडेन्ट Trump पूरे वर्ल्ड में फैले कोरोना वाइरस की महामारी के चलते चीन को दोषी मानते हैं.  Trump ने कई बार कोरोना वाइरस को लेकर चीन को आड़े हाँथ लिया है. अब वे इंडिया की ही तरह टिक टोक पर बैन लगाने की बात कह रहें हैं. 

इसके पहले खबर आ रही थी कि माइक्रो सॉफ्ट टिक टोक को खरीदना चाह रहा है, परन्तु इस सम्बन्ध में उनके द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किए गए हैं. 

अब  Trump के इस चेतावनी ने टिक टोक को मुश्किल में डाल दिया है. पहले ही इंडिया में बैन होने के बाद टिक टोक को काफी घाटा हो रहा है. अमेरिका में बैन होने के बाद टिक टोक को यह डर सता रहा है कि अन्य देश भी उसे प्रतिबन्धित कर सकते हैं. 

Trump ने टिक टोक को 15 सितम्बर तक का वक़्त दिया है. अगर टिकटॉक को अमेरिका में बिज़नेस जारी रखना है तो उसे तय समय के पहले किसी गैर चाइना कंपनी को टिकटॉक बेंचना होगा, या फिर इसे अमेरिका में प्रतिबंधित होते हुए देखना होगा.