WhatsApp एक ऐसी ऐप है जो शायद ही किसी के फोन में नहीं होगी। सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप्प लगातार नए-नए फीचर को लेकर काम कर रहा है। वहीं अब whatsapp एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद मोबाइल फ़ोन बदलने पर भी आपके व्हाट्सएप चैट की हिस्ट्री डिलीट नहीं होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में...

आपको बता दे की, whatsapp सिंकिंग फीचर पर काम करा है। मतलब, यदि कोई भी पर्सन अपना डिवाइस बदलते हैं तो भी आपके पहले फोन वाली चैट हिस्ट्री डिलिट नहीं होगी और नए डिवाइस में दिखेगी, जबकि फिलहाल ऐसा कोई फीचर्स नहीं है। अभी डिवाइस बदलने पर हिस्ट्री गायब हो जाती है।

WABetaInfo के रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही WhatsApp का चैट सिंकिंग फीचर मार्किट में आने वाला है। यह फीचर मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के साथ ही रिलीज हो सकता है। whatsapp जल्द ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट देने वाला है इसका मतलब आप एक ही अकाउंट एक साथ चार डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। गौरतलब है कि इस ऐप का चैट सिंकिंग फीचर पहले से ही डेस्कटॉप वर्जन पर मौजूद है। वहीं डिवाइस के लिए इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है।

whatsapp एक्सपायरिंग मैसेज (expiring messages) फीचर की टेस्टिंग भी यही वर्जन पर कर रहा है। इस फीचर का लाभ यह होगा कि एक तय समय के बाद कोई मैसेज अपने आप ही डिलीट हो जाएगा। यह फीचर व्हाट्सएप की सिक्योरिटी का ही एक भाग है।

यह फीचर तब तक उपयोगी होगा जब आप किसी के साथ कुछ ऐसी पर्सनल जानकारी जैसे कि पास्वोर्द् साझा करेंगे जिसकी जरूरत काम खत्म होने के बाद ना हो तो कुछ देर के बाद आप उसे डिलीट कर सकेंगे।