बीते महीने में इंडियन गवर्नमेंट ने फेमस सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को बैन कर दिया था, यह ऐप देश में युवाओं का सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला चाइना का ऐप है। ऐसे में एकबार फिर यह ऐप भारत में आ सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज टिकटॉक के भारतीय कारोबार को खरीद सकती है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि बाईटदान्स ( टिक-टोक की पैरेंट कंपनी) और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के बीच बातचीत हो रही है. हालांकि, दोनों कंपनियां अभी किसी भी सौदे पर नहीं पहुंची हैं.
आपको बता दें कि पिछले जुलाई माह में इंडियन गवर्नमेंट ने टिकटॉक को मिलाके 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया था. गवर्नमेंट ने प्राइवेसी का हवाला देते हुए टिकटॉक समेत अन्य चाइनीज ऐप पर बैन लगाया है.
टिक टोक बैन होने वाले ऐप में इंडिया में सबसे फेमस
बैन के दौरान टिकटॉक के 30% उपयोगकर्ता भारत से थे और इसकी करीब 10% कमाई इंडिया से होती थी. अप्रैल 2020 तक गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से टिकटॉक के 2 अरब उपयोगकर्ता थे. इनमें से करीब 30.3% यानि 61.1 करोड़ उपयोगकर्ता इंडिया से थे.

0 Comments