देशभर में बढ़ रहे ATM फ़्रॉड को ध्यान में रखते हुए इंडिया की सर्वोच्च सरकारी बैंक SBI ने ATM से पैसे निकाल ने के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब कोई भी ग्राहक रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक ATM से बिना OTP ( one time password) पैसा नहीं निकल सकेंगे। 

कब होगी OTP की जरुरत

अगर आप दस हजार से ज्यादा कैश निकाल ना चाहते है तो आपको OTP की जरुरत होगी इसके बिना आप पैसे विथड्रावल नहीं कर सकेंगे।

SBI ATM पर ही मिलेगी यह सुविधा

आपको बता दे की, यह सुविधा सिर्फ SBI के ATM पर ही मिलेगी। अगर आप किसी और बैंक के ATM से पैसा निकालेंगे तो यह सुविधा प्रदान नहीं होगी। 

कैसे मिलेगा इस सुविधा का फायदा

आप को पैसा निकालने के लिए पिन नंबर की साथ OTP भी डालना पड़ेगा जो उपभोक्ता के रजिस्टर्ड फोन नंबर पर आएगा। इस के पीछे एक ही उदेश्य है कि ग्राहक को किसी भी तरीके के फ़्रॉड से बचाना।