आलिया भट्ट की आने वाली नई फिल्म ‘सड़क 2’ का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है| 28 अगस्त को होगी ‘सड़क 2’ रिलीज़ |




सुपरहिट फिल्म 'सड़क' की सिक्वल ' सड़क 2' 28 अगस्त को आने वाली है। आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर जैसे स्टार एक्टर इसमें दिखने को मिलेंगे।

28 अगस्त को ‘सड़क 2’  (Disney + Hotstar) पर रिलीज़ होगी| फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और आलिया ने इसको अपने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर किया है | आलिया ने मूवी सड़क 2 के पोस्टर को बड़े ही दमदार कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है| उन्होंने लिखा है “असली हिम्मत वो होती है जो डरके बावजूद भी जुटानी पड़ती है” | आलिया भट्ट के करोड़ों से भी ज्यादा फैंस हैं और उन्हीं सब फैंस की सड़क 2 के इस पोस्टर पर कमैंट्स और लाइक्स की भरमार है |

फिल्म ‘सड़क 2’ के निर्देशक आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट ही हैं जिन्होंने 29 साल पहले ‘सड़क’ बनाई थी | इस मूवी की शूटिंग साउथ की जगहों पर ज्यादा हुई है और ज्यादातर शूटिंग ऊटी में किया गया है | यह फिल्म सीक्वल 1991 की फिल्म का जिसमें लीड रोल का किरदार निभाया था पूजा भट्ट और संजय दत्त ने| इस फिल्म भट्ट फॅमिली के लिए बेहद खास है क्योकि काफी लंबे अरसे के बाद महेश भट्ट इस फिल्म के जरिये फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में वापस आ रहे है।