Russia Announces First Covid Vaccine: रूस को COVID-19 महामारी से छूटकारा पाने के लिए वैक्सीन विकसित करने में सफलता मिल गई है और इस्तेमाल के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन ने इस बात की जानकारी दी। पुतिन ने बताया कि इस वैक्सीन की पहला डोज उनकी बेटी ने भी लिया।
राष्ट्रपति की बेटी ने लिया वैक्सीन
पुतिन ने मंगलवार को हुई एक मीटिंग में बताया कि उनकी एक बेटी ने इस वैक्सीन का डोज भी लिया है। पुतिन ने बताया कि परीक्षणों में यह वैक्सीन कारगर साबित हुई है और यह कोरोना वायरस से इम्युनिटी विकसित करने में मददगार् है। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना की वैक्सीन के लिए कई आवश्यक टेस्ट किए गए। उन्होंने बताते हुए यह भी बोला कि एक बेटी ने इस वैक्सीन का डोज भी लिया और उसे कोई साइड इफेक्ट नहीं है वह बिल्कुल स्वस्थ है।
पहले फ्रंटलाइन वर्करों को लगेगी वैक्सीन
आगे बताते हुए कहा कि यह वेक्सिन पहले फ्रंट लाइन वर्कर के लिए लगाई जाएगी जैसे कि मेडिकल वर्करों, शिक्षकों आदि, जिनपर संक्रमण का खतरा ज्यादा है। वैक्सीन बनाने के क्रम में ही मॉस्को में उप्स्थित गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने कहा था कि वैक्सीन का प्रोडक्शन हो जाने के बाद सबसे पहला डोज फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों को दी जाएगी क्योकि उन्हें आगे भी इनके बीच ही रहना है। इसके साथ ही रूस ने सितंबर महीने में इस वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन की बात कही है। उल्लेखनीय है कि यह दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन है जिसे रेगुलेटरी अप्रूवल मिला है।
रूस ने किया था 12 अगस्त तक वैक्सीन लाने का दावा
दुनियाभर् की नज़र पहले वैक्सीन के लिए रूस पर ही टिकी थी। आखिर मे वोही अपने दावे पर खरा उतरा और दुनिया में खतरनाक कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन को रजिस्टर कराने में सफल रहा। दरअसल, 7 अगस्त रूस ने दावा किया था कि वह 12 अगस्त को कोरोना वायरस की वैक्सीन को रजिस्टर करवाएगा। रूस की रिसर्च इंस्टीट्यूट(Gamalaya Research Institute) और रक्षा मंत्रालय ने साथ मिलकर इस कोरोना वैक्सीन को बनाया है।
इन देशों में भी जारी है वक्सिन का ट्रायल
फिलहाल दुनियाभर के कई सारे देशों में वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जारी है। भारत सहित ब्रिटेन, अमेरिका और चीन भी इस वैक्सीन के ट्रायल में जुटे हैं। भारत में बायोटेक और जाइडस कैडिला की कोरोनो वैक्सीन के लिए ह्यूमन ट्रायल जारी है।

0 Comments