शादी (Marriage) दो दिलोंं के बीच की एक ऐसी बॉन्डिंग है, जिसमें उनकी पूरी लाइफ टिकी होती है. शादी जीवनभर का एक रिश्ता बन जाता है. लेकिन आज कल के बच्चे अक्सर कंफ्यूज रहते हैं की वे अपनी पसंद से Love Marriage करें या फिर परिवार वालों की पसंद वाली Arrange Marriage. 

शादी, Love हो या Arrange, दोनों की अपनी अपनी ख़ास विशेषताएं होती हैं. अगर आप भी इस कन्फ्यूज़न से जुज रहे हो की दोनों में से कौन सी शादी ज्यादा अच्छी सिद्ध होती है तो यहाँ जानिए..


1. Arrange Marriage : इसमें फैमिली की पसंद के लड़के या लड़की के साथ मैरिज कराई जाती है. इसमें अच्छी बात यह है की लड़का या लड़की दोनों परिवार को पसंद होते हैं, तो अगर किसी कारण से छोटे-मोटे से लेकर बड़े झगड़ों पर पति-पत्नी मान मर्यादा को भी ध्यान देते हैं, इस वजह से ये शादियां अक्सर सफल मानी जाती है. 

Love Marriage : इसमें लड़का और लड़की की खुद की पसंद होती है. इसमें फैमिली के लोग शामिस्ं होते. इसमे छोटे-मोटे झगडे  कभी-कभी बड़ा रूप ले लेते है और बात रिश्तों के टूटने तक पहुँच जाती है।

2. Arrange Marriage :  इस शादी में परिवार जन सम्मिलित होने से, लड़ाई - जगड़े को बड़े-बुजुर्ग आपस में बैठकर भी समझा बुझाकर निपटा लेते हैं, और कई रिश्ते टूटने से बच जाते हैं. 

Love Marriage : इसमें खुद की पसंद से हुई शादिया होती हैं. इसमें झगड़ोंहाझग एक् बार् पड़ता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इस शादी में अक्सर कपल के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग होती है. 

3. Arrange Marriage : यह शादी फॅमिली की चॉइस से होती है तो लड़के - लड़की एक दूसरे से अनजान होते है तो उनके पहले की जिंदगी यानि  (Ex Gf-Bf) जैसी सच्चाई सामने आने पर मनमुटाव बन जाता है. हांलाकि एक् बार् शादी हो जाये उसके बाद ये सब मायने नहीं रखना चाहिए। शादी के बाद पति-पत्नी एक दुसरे के लिए प्रामाणिक हों यही काफी होता है. इसके पहले की जिंदगी एक भूतपूर्व समय होता है, जिसे लेकर  लद्ने ने से कोई फायदा नहीं होता। 

Love Marriage : इसमें लड़का-लड़की शादी के पहले एक अच्छे रिलेशनशिप में रह चुके होते हैं. एक दुसरे को डेट करते हैं, समझते हैं और अच्छे शादी शुदा जीवन के लिए ये बेहद जरुरी है।

4. Arrange Marriage : इसमें घर, परिवार, रिश्तेदारों के सारे लॉगो का पूरा साथ और सहयोग होता है. 

Love Marriage : ये दो आत्मा के मिलाप जैसे होती है. इसमें घर, परिवार, रिश्तेदार बहुत कम ही शामिल होते हैं. हाँ कभी कभी बैक सपोर्ट जरूर करते हैं. 

5. Arrange Marriage : लव मैरिज में आप अपने साथी को पहले से ही समझते हैं. उसके बारे में सब पता होता है इसलिए शादी के बाद आपको पार्टनर को जानने में ना रूचि होती है और ना ही जरूरत. लेकिन अरेंज मैरिज में शादी के बाद पार्टनर को जानना, समझना, रोमांस करना काफी इंटरेस्टिंग होता है. धीरे- धीरे ये खूबसूरत एहसास प्यार का रूप ले लेता है पता भी नहि चलता और शादी का रिश्ता काफी मजबूत हो जाता है.

Love Marraige : इसमें अच्छी बात ये होती है कि जीवनसाथी को एक दूसरे की खूबियों के साथ खामियों की भी जानकारी होती है.

शादी कोई भी हो, ये तभी सफल होती है जब दोनों एक दूसरे से प्यार के साथ एक दूसरे की इज्जत भी करते हैं. शादी के बाद का जीवन खुशहाली से भरे रखने के लिए अपने जीवनसाथी पर विश्वास करना बहुत जरूरी है. जितना हो सके छोटी-छोटी समस्याओं को इग्नोर करना चाहिए। एक दूसरे से अपने प्यार का इकरार जरूर करें, और अपने जीवनसाथि के कुछ अच्छा करने पर उनकी तारीफ जरूर करें. ऐसे रिश्ते में मिठास बनी रहेगी और आपका शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहेगा.