नई दिल्ली. अगले महीने को UAE में IPL शुरू होने वाला है। ऐसे में एक ऐसी खबर सामने आयी है जो सबको हैरान कर देगी। मुंबई के डेल स्टेन कहे जाने वाले खिलाडी करन तिवारी ने IPL में नहीं चुने जाने के कारण आत्महत्या कर ली. मिली रिपोर्ट के मुताबिक रात को 10:30 बजे गोकुलधाम कोनु कंपाउंड में उन्होंने सुसाइड किया है।
करन तिवारी ने उदयपुर में अपने बेस्ट फ्रेंड को फोन कर बोला कि वो आत्महत्या कर रहे है। वह IPL में मौका नहीं मिलने की वजह से काफी उदास था। दोस्त ने तुरंत ही उसकी सगी बहन को फोन करके सूचना दी, जो वहीं रहती हैं। करन की बहन ने मां को बताया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
BCCI के नियमों के अनुसार केवल उस खिलाड़ी IPL नीलामी हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने किसी भी आयु वर्ग में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आपको बता दें की, करण ने कभी राज्य के लिए प्रथम श्रेणी, लिस्ट या टी20 मैच नहीं खेला था।
करन काफी हद तक साउथ अफ्रीकी महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन से मिलता था। इस वजह से उसके फ्रेंड उसे मुंबई का डेल स्टेन कहते थे।

0 Comments