ऐश्वर्या श्योरान (Aishwarya Sheoran) मिस इंडिया फाइनलिस्ट की सोशल मीडिया पर लोग ब्यूटी विद सुपर ब्रेन कहकर तारीफें कर रहे हैं. तारीफ हो भी क्यों न, मॉडलिंग के क्षेत्र में टॉप करने वाली ऐश्वर्या श्योरान ने अब पढ़ाई के क्षेत्र में जो नाम कमाया है.मंगलवार को आए यूपीएससी सीएसई रिजल्ट में ऐश्वर्या श्योरान ने 93 रैंक हासिल की है. साइंस की पढ़ाई करने वाली ऐश्वर्या श्योरान ने अपनी इच्छाशक्त‍ि के बल पर ये मुकाम हासिल किया है. अपने सेलेक्शन के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरी मां ने पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभ‍िनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन् के नाम पर मेरा नाम रखा था.मां चाहती थी कि ऐश्वर्या राय तरह वो भी मॉडलिंग और फैशन जगत में नाम कमाएं. उन्होंने कहा कि वह अभी भी मुझे मिस इंडिया बनते हुए देखना चाहती हैं. वैसे मैं मिस इंडिया के 21 फाइनलिस्ट में सेलेक्ट हो गई थी बल्कि मेरा हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाना एक सपना था.इसके लिए उन्होंने मॉडलिंग करियर से थोड़ा ब्रेक लेकर सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. फैशन जगत से निकलकर आईएएस बनने का सपना पूरा करना सरल नहीं था लेकिन असंभव भी नहीं था. और आख‍िर में ऐश्वर्या श्योरान को इसमें सफलता भी मिल गई.

बि‍ना कोचिंग के की तैयारी

बता दे की, उन्होंने यूपीएससी क्लीयर करने के लिए कोई कोचिंग क्लास भी नहीं की. उन्होने पढ़ाई पर फोकस करने के लिए अलग अलग रास्ते निकाले. जैसे पढ़ते वक्त फोन स्व‍िच ऑ‍फ रखा और सोशल साइट से दूरी बना ली, लेकिन बचपन से गहन अध्ययन काम आया.



यूपीएससी ने 2019 सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे मंगलवार को जारी किए. इसमें हरियाणा के प्रदीप सिंह ने टॉप किया है. दूसरे नंबर पर जतिन किशाेर ने अपना स्थान तय किया और तीसरे स्थान पर सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने जगह पाई.