जवानी एक ऐसा शब्द जिसको हर कोई अपनी लाइफ में चाहता है। खुद को खूबसूरत और जवान दिखाने के लिए लोग लाखों करोड़ों खर्च करके कई तरह की मेडिकल सर्जरि एवं मसाज करवाते है। लेकिन फिर भी वो बढ़ती उम्र को रोकने में असफल होते है। लेकिन आज हम आपको इंडिया एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां सदैव जवान दिखने का रहस्य छिपा है जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।
यह जगह है हरियाणा, जहां हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने का रहस्य छिपा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अरावली पर्वत श्रृंखला के पास स्थित धोसी पहाड़ी की। धोसि पहाड़ी के साथ कई आयुर्वेद के रहस्य जुड़े हुए है। इस में से एक रहस्य यह भी है कि वहा ऐसी औशधि है जो आपको सदा जवान रखती है। क्या आप जानते है इस औशधि का नाम। इस औषधि का नाम कायाकल्प है। यह एक ऐसी औषधि है, जिससे त्वचा के साथ सेहत भी लगातार अच्छी होती ही है।
वैसे तो आयुर्वेद की प्रणेता च्यवनप्राश को माना जाता है, पर शायद ही किसीको इसके बारे में पता होगा कि च्यवनप्राश जैसी आयुर्वेदिक दवा धोसी पहाड़ी की देन है। यह पहाड़ी अरावली पर्वत श्रृंखला के अंतिम छोर पर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक सुप्त ज्वालामुखी है। धोसि पहाड़ी का उल्लेख विभिन्न धार्मिक पुस्तकों में भी मिलता है। इस पहाड़ी के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसी चमत्कारी पहाड़ी है कि जो भी व्यक्ति इस पहाड़ी पर बैठकर वेद लिखता है, पहाड़ी व्यक्ति और वेद के महान तत्व अपने अंदर स्थापित कर लेती है।महाभारत के अनुसार इस पहाड़ी की उत्पत्ति त्रेता युग में हुई थी।
लगभग 5100 वर्ष पहले पांडव अज्ञातवास के लिए यहां आए थे। सनातन धर्म यानि विश्व के सबसे पुराने धर्म के शुरूआती विकास से लेकर आयुर्वेद की महत्वपूर्ण खोज च्यवनप्राश का नाता इस पहाड़ी से है।


0 Comments