राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुरू की इलेक्ट्रिक वाहन नीति, इसे कहा ‘सबसे प्रगतिशील’
सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ाने देने और देश की राजधानी में प्रदूषण के स्तर को कम करने का लक्ष्य रखा है, क्योंकि उन्होंने अपनी सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लागू किया है। आप के एक नेता ने कहा कि केजरिवाल सरकार ने विश्वभर में इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों का अध्ययन किया और देश में विशेषज्ञों से परामर्श करने के लिए सब्सिडी देने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क की पेशकश की।
केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारी सरकार ने आज इ-वाहन नीति के लिए एक अधिसूचना जारी की है। यह इलेक्ट्रिक वाहन नीति देश की सबसे प्रगतिशील नीति है और संभवतः पूरी दुनिया में सबसे अच्छी नीतियों में से एक है।”
“नीति के दो उद्देश्य हैं
पहला, covid-19 के बाद दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना।
दूसरा, प्रदूषण स्तर को कम करने और सतत विकास में योगदान करने के लिए, ”केजरीवाल ने कहा।
इस नीति से बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी – ड्राइविंग, बिक्री, वित्तपोषण, चार्जिंग पॉइंट्स आदि।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालो के लिए वित्तीय प्रोत्साहन पेश करेगी। दोपहिया, ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों के लिए 30,000INR तक प्रोत्साहन मिलेगा और कारों के लिए यह 150,000INR तक होगा। उन्होंने कहा, “ये प्रोत्साहन केंद्र सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पहले से मौजूद प्रोत्साहनों से ज्यादा हैं।”
इलेक्ट्रिक वाहन के साथ ईंधन आधारित वाहन को बदलने के लिये केजरिवाल सरकार देश में सबसे पहले एक स्क्रैपिंग प्रोत्साहन भी प्रदान करेगी। वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए ऋण पर ब्याज माफ कर दिया जाएगा एवं इलेक्ट्रिकल वाहनों को पंजीकरण शुल्क और सड़क कर से छूट दी जाएगी, ऐसा उन्होंन कहा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इ-वाहन नीति तीन साल के लिए मान्य होगी और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाएगी। नीति से संबंधित सभी खर्चों को वहन करने के लिए एक राज्य इलेक्ट्रिक वाहन फंड स्थापित किया जाएगा और एक ईवी बोर्ड स्थापित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता राज्य के परिवहन मंत्री करेंगे।
“नीति के कार्यान्वयन को निश्चित करने के लिए एक ईवी सेल स्थापित किया जाएगा … हमें उम्मीद है, अगले 5 वर्षों में, दिल्ली में पांच लाख नए ई-वाहन पंजीकृत किए जाएंगे।” दिल्ली कैबिनेट ने राजधानी में खरीदे गए इ-वाहनों के लिए सब्सिडी और छूट रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क की पेशकश करके प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से पिछले साल दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2019 को मंजूरी दी। शहर में 11million से अधिक वाहनों में से दिल्ली में 83,730 इलेक्ट्रिक वाहन हैं। उसमें 75,567 ई-रिक्शा हैं। दिल्ली में केवल 908 इलेक्ट्रिक कारें और 3,703 ई-टू-व्हीलर्स हैं।

0 Comments