'ये रिश्तें हैं प्यार के' और 'क्योंकि सास भी कभी बहु थि' जैसे सीरियल में काम कर चुके ऐक्टर समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला है. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

 ड्रीम शहर मुंबई में फ़िल्मी दुनिया से जुड़े लॉगो का आत्महत्या करने के सिलसिला थमा नहीं है। अभी थोड़े दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर् हम सब ने सूनी ऐसे में एक और ऐक्टर ने खुदकुशी कर ली है. कई मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके अभिनेता समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला है. उन्होंने 'ये रिश्तें हैं प्यार के', 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं. कल शाम 8 बजे के करीब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. शव की हालत को देखते हुए ऐसा अनुमान है कि दो दिन पहले उन्होंने आत्महत्या की थी. हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

समीर शर्मा मुंबई में मलाड स्थित नेहा हाउसिंग सोसाइटी की पहली माली पर रूम नंबर बी 102  में अकेले रहते थे. वॉचमैन किसी काम से बी विंग में गया था. तब उन्होंने खिड़की से देखने पर शव पंखे से लटका हुआ पाया. उन्होंने  तुरंत इस बात की जानकारी मलाड पुलिस को दी. समीर ने खुदकुशी क्यों की, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है.

शव को ऑटोप्सी लिए भेजा

वहीं, मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर फर्नांडीज ने कहा,"एक्सीडेंटल डेथ का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है."  पुलिस का मानना है कि समीर शर्मा ने दो दिन पहले ही आत्महत्या कर लिया थी. ये खबर मुंबई पुलिस की ओर से सामने आई है. जानकारी मिली है कि समीर शर्मा किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इस वजह से वह कुछ परेशान भी लग रहे थे. हालांकि बाद में ठीक हो गए थे और अपने काम पर लौट गए थे. मलाड पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी श्रद्धांजलि

 समीर एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करते थे एवं उन्होंने कई विज्ञापन भी किए थे. इसके अलावा उन्होंने कईं बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था. फिल्म 'हंसी तो फंसी' में उनके को-स्टार रहे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुख जताया. उन्होंने लिखा," बहुत ही बुरा और दुखद. समीर शर्मा आपकी आत्मा को शांति मिले".समीर ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में भी काम किया था.