Stock market के बड़े इन्वेस्टर वॉरेन बफेट एक बार फिर शेरबाजार में सक्रिय हो गए हैं. पिछले महीने उनकी कंपनी बर्कशायर हैथेव ने डोमिनियन एनर्जी में $9.7 अरब का इन्वेस्ट किया एवं उसने बैंक ऑफ अमेरिका के भी करीब $80 करोड़ के अतिरिक्त शेयर खरीदे.

बीते कुछ समय में वॉरेन को आलोचना का सामना करना पड़ा था. इसकी खास वजह यह थी कि वह अपने $137 अरब नकदी का उपयोग नहीं कर रहे थे. बाजार इस साल मार्च के निचले स्तर से काफी बढ़ चुका है. वॉरेन को फ़ॉलो करने वाले लोगों का कहना है कि वॉरेन बाजार में कभी नाहि फसते है।

वॉरेन के पद्चिन्हो पर चलने वालो के अनुसार, इन्वेस्टर को यह बात समजनि चाहिए। वॉरेन के अनुसार '' बाज़ार में अवसर आने पर ही कदम उठाने चाहीए। BSE SENSEX मार्च के निच्ले लेवल से 45% बढ़ चुका है। 

 वॉरेन ने एक बार कहा था," मैंने ऐसा भी समय देखा है, जब एकाएक इन्वेस्ट के विचार सामने आते थे और् फिर लंबे अवधि के लिए सूखा पड़ जाता था. यदि अगले वीक में मुझे कुछ दिखता है, तो ही मैं कुछ करूंगा, वरना कुछ भी नहीं करूंगा."

 IIT से निकल कर इन्वेस्टर बन चुके गौरव सूद का मानना है कि मार्च में फेडरल रिजर्व ने कई बड़े ऐलान किए थे. इन्ही फैसलों ने बाजार के रुफ् को बदल दिया था. हालांकि, वॉरेन को उस बाजार में कोई खास वैल्यू नजर नहीं आई. MAY में बर्कशायर हैथवे की 55वीं वार्षिक सभा में उन्हों ने कहा था कि उन्होंने कई बार शेयर खरीदने के बारे में सोचा, मगर ख़रीदा नहीं. उन्होंने इन्वेस्टर को भी कोरोना की वजह से आने वाले आर्थिक तनाव को लेकर चेतावनि दी थी।

सूद ने भारतीय बाजारों के बारे मे इन्वेस्टर को बताया कि तेजी के बाद भारतीय बाजार काफी महंगे हो गए हैं. मगर कुछ शेयरों के भाव सस्ते भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, "जरूरी है कि आप अच्छे शेयर ही खरीदें." वॉरेन की हालिया खरीदारी पर विश्लेषकों का मानना है कि मार्च के स्तर से बैंकिंग शेयरों ने वापसी नहीं की है. बैंक ऑफ अमेरिका भी इस्मे शामिल है. इस साल बैंक ऑफ अमेरिका 29% गिरा है. भारतीय बाजारों की बात करें, तो जून तिमाही में निफ्टी 50 कंपनियों के नतीजों ने हैरान नहीं किया है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा, "ज्यादातर का प्रदर्शन अनुमान से अच्छे रहा या फिर न्यूट्रल प्रदर्शन देखने को मिला." 

कोटक सिक्योरिटीज ने एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, आईटीसी, एलएंडटी, माइंडट्री, पेट्रोनेट एलएनजी, पीएनसी इंफ्राटेक और वोल्टास पर विश्वास जताया. ब्रोकरेज ने इन्वेस्टर को कहा कि निवेशकों को निचले स्तरों से क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए. एमके ग्लोबल ने अरबिंदो फार्मा, भारतीय एयरटेल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एचडीएसी बैंक, इंफोसिस, एनटीपीसी और यूपीएल पर भरोसा जताया. ब्रोकरेज की पसंद में बिड़ला कॉर्प, एस्कॉर्ट, ग्रेन्यूल्स इंडिया, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और वरुण बेवरेजेज शामिल हैं.