मोदी सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर पूरे एक्शन में है। सरकार अब सोलर कार मेंन्यूफेक्चर को बढ़ावा देने की तैयारियां कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोलर कार में इंडिया को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की और से इन्सेंटिव देने पर विचार कर रही है, जिससे ऑटोमोबाइल कम्पनियों को देश में सोलर कार बनाने के लिए आकर्षित किया जा सके। जो कम्पनी सोलर कार उत्पादन का प्लांट लगाने को लेकर आगे आएगी, उन कंपनी को टैक्स में छूट, सब्सिडी, सस्ता लोन और सस्ती ज़मीन मुहैया कराएगी।
कमिटी देगी पॉलिसी के लिए सुझाव
इस काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार एक समिति की रचना करेगी, इस में वित्तमंत्री, पावर रेनेवब्ले एनर्जी मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय और कई जाने माने एक्सपर्ट शामिल होंगे। जो प्रधानमंत्री कार्यालय को इस के बारे में सुझाव देंगे। सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है और एक अनुमान के मुताबिक 2021 तक इंडिया दुनिया के तीसरा सबसे बड़ा पैसेंजर व्हीकल मार्किट बन जाएगा। अभी तक tata मोटर्स, tvs मोटर्स, और महिंद्रा ग्रुप के पहले से ही सोलर प्लांट है।

0 Comments