भारतीय टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली और उसकि पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जिसमें अनुष्का, विराट के बगल में खड़ी दिख रही है। उसमें उन्होंने लिखा है '' And then, we were three! Arriving jan 2021'' यानि की उसके घर अब छोटा नया गेस्ट आने वाला है।
इस पोस्ट पर आलिया भट्ट, वरुण धवन, और दिया मिर्जा जैसे कई बड़े स्टार ने दिल की इमोजिस डाली वहीं परिणीति चोपडा ने लिखा '' बधाई हो स्टनर।''। इसके साथ साथ तापसी पन्नू, पूजा हेगदे, कियरा अडवाणी ने भी बधाई के संदेश भेजे। खेल क्षेत्र में से केअएल् राहुल, सानिया मिर्जा सहित कहीं स्पोर्ट पर्सन ने भी उनकी कामना की।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई साल एक दूसरे को डेट करते रहे थे और आखिर में उन दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी के लगभग तीन साल बाद आज उन्होंने ये खुश खबरी दी।
थोड़े दिन पहले ही विराट और अनुष्का ने अपने सम्बंधित व्यवसाय के बारे में एक दूसरे की प्र्श्नोतरि ली। और उसने साबित किया की वो एक - दूसरे को कितना जानते हैं। आपको बता दे की, अनुष्का शर्मा, आनंद राय की फिल्म ज़ीरो में आखिरी बार बड़े परदे पर देखा गया। हालांकि, अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन वेन्चर्स् में भी हाथ आजमाया है और हाल ही में रिलिज हुई सीरीज पाताल लोक और बुलबुल उन्हीं की प्रोडक्शन है।

0 Comments