क्रिकेट और बॉलीवुड की दोस्ती काफी पुरानी है. अकसर क्रिकेटर्स के साथ किसी न किसी हीरोइन के लिंक-अप की खबरें न्यूज़ मीडिया में आती ही रहती हैं. ऐसे में कुछ समय पहले ही विकेट कीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और बॉलीवुड की हॉट हीरोइन उर्वशी रौतेला के अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी, लेकिन इस खबरों की बीच अचानक ये खबर भी आई थी कि ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर ब्लॉक कर दिया है और इतना ही नहीं उन्होंने उर्वशी का नंबर भी अपने फोन से ब्लॉक कर दिया था.
आपको बता दें कि साल 2019 में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम टीम इंडिया के ऑल राउन्डर हार्दिक पांड्या के साथ भी जुड़ चुका है. हालांकि, हार्दिक पंड्या से अफेयर की खबरों पर उन्होंने कभी कोई बात नहीं बताई. वहीं हार्दिक पंड्या से दूरी बनाने के बाद उनका नाम विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ सुर्खियों में आया था. दोनों को पिछले साल डिनर डेट पर भी देखा गया था, और इसिके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी।
उन दिनों ऋषभ टीम में अपनी जगह को लेकर काफी हैरान थे. उस वक्त श्रीलंका के खिलाफ चल रही आखिरी T20 मैच में उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था. टीम में अपने लगातार खराब बेटिंग को लेकर पंत काफी नर्वस थे और वो, उर्वशी से बात नहीं करना चाहते थे, इसीलिए उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था.
उस वक्त ऐसी खबरें भी मिलि थीं कि उर्वशी लगातार ऋषभ पंत से बात करने की कोशिश कर रही थीं और इसीलिए वो बार-बार ऋषभ को मैसेज और कॉल कर रहीं थी, जिससे परेशान होकर पंत ने उसको ब्लॉक कर दिया था. वहीं जब इस बारे में उर्वशी से पूछा गया तो खबर मिली कि एक-दूसरे को ब्लॉक करने का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया था.

0 Comments