कोरोना जैसी घातक महामारी की वजह से सारी दुनिया से काफी लोगो ने अपनी नौकरी से हाथ धो लिए है। इस दौर को सबने सबक के तौर पर लिया है। ऐसे में गरीब है या पैसावाला सब अब अपने भविष्य को पैसे के तौर से मजबूत करना चाहते हैं। आप भी छोटा इन्वेस्ट करके बचत करना चाहते है systematic invest प्लान आपके लिए बेहतर है। जानकारों के हिसाब से अगर कोई भी इन्वेस्टर SIP के जरिये ज्यादा रिटर्न प्राप्त करना चाहते है तो लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करने के बारे में सोचना चाहिए।

कई जानकार SIP के कम्पाउंड का लाभ उठाने के लिए 15 से 20 साल तक इन्वेस्ट करने की सलाह देते है। लेकिन यह सब इन्वेस्टर ने कौन सी SIP सेलेक्ट की है उस पर ज्यादा निर्भर करता है। अगर किसी ने सही SIP को चुन लिया तो 15% रिटर्न आसानी से मिल सकता है। 

यह सब बाते उदाहरण से समझते है। मान लो की यदि कोई इन्वेस्टर हर महीने 4500 INR इन्वेस्ट करता है तो और अगर इस पर 15% रिटर्न की उम्मीद है तो 20 साल के अंत तक ये 68,21,797.387 INR के मालिक बन सकते है।