बॉलीवुड कि तमाम वो एक्ट्रेस जो अपने से बड़ों या गुरुजनों के पैर छूने की परम्परा बनाए हुए हैं.


ऐक्टर तो आपने तमाम देखे होंगे, जो अपने से बड़ों या गुरुजनों के पैर छूते हैं. बिग बी तो खैर इस संस्कार के ब्रांड अम्बेसडर हैं ही, नए दौर के ऐक्टर में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने इस परम्परा को सार्वजिनक रूप से कायम रखा है. इसमें शाहरुख खान का नाम भी बेशुमार् शामिल है, वेस्ट बंगाल के मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी के पैर छूने की उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी. आमतौर पर भारतीय घरों में लड़कियों को पैर छूने से रोका जाता है, फिर भी तमाम एक्ट्रेस ने अपने से बड़ों के पैर छूने की परम्परा बनाए हुए हैं. ऐसे में जानिए कि वो कौन-कौन सी हेरोइन हैं, जो सार्वजनिक बड़े मंचों पर अपने बड़ों को पैर छूकर सम्मान देने से गुरेज नहीं करतीं.

1/5
रेखा



अमिताभ बच्चन की ही तरह एक्ट्रेस में ये मोर्चा रेखा ने संभाल रखा है. जब भी वो अपने गुरु से  मिलते हैं, वो फौरन झुक जाती हैं और परम्परागत तरीके से उनके पैर छूती हैं, चाहे वो आशा भोंसले  हों या लता मंगेशकर या उनके और कोई गुरु या फिर उनसे बड़े लोग. 2018 के एक प्रोग्राम में सिंगर आशा भोंसले को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड देने के बाद रेखा ने उनके पैर छुए तो वो इमोशनल हो गई थीं.

2/5
ऐश्वर्या राय बच्चन 



शादी से पहले ही ऐश्वर्या राय बच्चन अपने से बड़ों के पैर छू लिया करती थीं.ऐसे ही एक कार्यक्रम में जब उनकी बचपन की डांस शिक्षक और प्रख्यात डांसर लता सुरेंद्र ने वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डांस रिसर्च कार्यक्रम में ऐश्वर्या को समर्पित शो खत्म किया तो ऐश्वर्या ने उनके पैर छू लिए. उनकी खुशी और हैरानी देखने जैसी थी. मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों में भले ही रजनीकांत की हीरोइन रही हों, फिर भी वो अपने ससुर के दोस्त के पैर छूती है.

3/5
विद्या बालान



यह एक्ट्रेस भी अपने से बड़े चाहे वो कोई भी महिला हों या पुरुष का पैर छुए बिना नहीं रहतीं. किसी भी फंक्शन में उनकी ऐसी तस्वीरें मिल जाती हैं और इंडस्ट्री में उनसे बड़े और बुजुर्ग भी उनके इसअंदाज के कायल हो जाते हैं. विद्या बालान इन्हीं संस्कारों के चलते सभी के दिलों पर राज करती हैं.

4/5
दीपिका पादुकोण



अपने हस्बैंड रणवीर सिंह की तरह दीपिका पादुकोण भी इस मामले में बिलकुल भी पीछे नहीं है. ऐसे में उनकी इतनी कामयाबी के बावजूद बड़ों और गुरुजनो का सार्वजनिक तौर पर पेर् छुना न केवल उन बड़ों को बल्कि खुद उनके फैंस को भी पसंद आता है. एक समारोह में रेखा के हाथसे अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने उनके पैर छुए लिए.


 5/5
कंगना रनौत 



बिन्दास बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस परम्पराओं का पालन करने में सबसे आगे रहने वालों में से हैं. कई तरह के योग करती हैं, कई तरह की पूजा करती हैं और किसी फंक्शन में कोई सीनियर या बुजुर्ग मिल जाते हैं तो तुरंत उनके पैरों में झुक जाती हैं. ऐसे ही अपनी हिट फिल्म  ‘मणिकर्णिका’ के एक कार्यक्रम में वो बाहुबली के लेखक और निर्देशक एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद से मिलीं तो उन्होंने फौरन उनके पैर स्पर्श कर लिए. उन्होंने  ही ‘मणिकर्णिका’ की कहानी लिखी थी.