दरअसल कई बैंकों ने ATM पर कार्डलेस कैश निकासी (Card-less Cash Withdrawal) की शुरुआत की है.


दोस्तों आप ने कई बार देखा होगा कि किसी को कोई इमर्जन्सि काम के लिए पैसों की जरुरत पड़ती है लेकिन उसके पास ना तो पैसा होता है और ना ही ATM डेबिट कार्ड और फिर वो बिना काम किये ही निकल जाते है। लेकिन आपको बता दे, अब आप की पास ATM डेबिट कार्ड नहीं होने के बावजूद पैसे निकल सकेंगे। SBI, BANK OF BARODA, ICICI जैसी कई बैंको ने अब अपने ग्राहक के लिए CARD LESS कैश निकाल की शरुआत की है। अब इस सुविधा को बैंक ने शुरू तो कर दिया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सुविधा का उपयोग कैसे करें, तो आइये आपको बताते हैं कि ये सर्विस काम कैसे करती है और इसका उपयोग कितना आसान हुए सुरक्षित है।

बिना ATM डेबिट कार्ड के कैसे निकले पैसा

1. सबसे पहले ये जान ले की आपकी बैंक ये सुविधा देती है कि नहींं। अगर देती है तो आपको इसका ऐप आपने फोन में डाउनलोड करनि पड़ेगी।

2. अगर आप SBI यूजर है तो YONO APP, BANK OF BARODA के ग्राहक है तो BOB MCONNECT PLUS ऐप और icici यूजर है तो iMOBILE ऐप डाउनलोड करें।

3. उसके बाद कैश ऑप्शन में जाइये और ' cash on mobile' पर क्लिक करें।

4. इसके बाद जितना कैश निकाल ना चाहते है उसे भरे।

5. उसके बाद आपकी ऐप का pin डालिये।

6. बैंक otp भेजेगा जो एक तय समय के लिए वैलिड रहेगा।

7. उसके बाद आप अपने बैंक की एटीएम के पास जाइये और ' card less cash withdrawl' का विकल्प चुने।

8. अपना मोबाइल नंबर और जो OTP आपको recieve हुआ है वो डाले।

9. ठीक उतना ही अमाउंट डाले जितना आपने फोन में तय किया था।


इस सुविधा के फायदे

यह सुविधा ATM फ़्रॉड, ATM cloning के खतरे से बचति है। लेकिन यह सुविधा सिर्फ आपको अपने बैंक के ATM पर ही मिलेगी यानि अगर आप sbi यूजर है तो आपको sbi के atm पर ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा।