नई दिल्ली :  सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिविल लाइन्स में उनके घर की छत का एक बड़ा हिस्सा लगातार भारी बारिश की वजह से गिर गया। राहत की बात ये है कि इसमें किसी जानहानि या किसीको कोई चोट लगी नयी है। वैसे तो छत की मरम्मत हुई, लेकिन उसके साथ ही बाथरूम की छत भी गिर पड़ी। यह बिल्डिंग 80 साल पुरानी है और अब उसका रिव्यु शुरू हो गया हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस स्थिति उनके घर की छत गिरी है। report मिली है कि छत की मरम्मत हुई तो बाथरूम ( Bathroom ) की छत भी गिर गई। हालांकि, हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि जहां सीएम अरविंद केजरीवाल बैठते थे उसे वॉर रूम ( War Room ) जैसा बनाया गया था। उस जगह पर काफी अहम बैठकें होती थी। लेकिन, जिस वक्त यह हादसा हुआ चैंबर में कोई बैठक नहि चाल् रही थी। जबकि, उस चैंबर में अक्सर कुछ न कुछ होता ही रहता है।

इस घटना के बाद मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल के घर के एक हिस्से को चैंबर बना दिया गया है। वहीं, जहां छत गिरी वह देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पर्सनल चैंबर था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मकान 1942 में यानि करिब 80 साल पहले बनाया गया था। यहां अक्सर किसी ने किसी हिस्से में रिनोवेशन का काम चलता ही रहता है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से राजधानी में भारी बारिश हुई है। इसलिए,  एसा बताया जा रहा है कि घर का और हिस्से को भी नुकसान हुआ होगा।