LavaZ66 को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा गया है। इस फोन में आपको 3,950 एमएएच की बैटरी मिलेगी, और बताया गया है कि यह 16 घंटे तक का टॉक-टाइम देती है।
ग्राहक LavaZ66 को ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स एवं ऑनलाइन स्टोर Amazon और Flipkart से खरीद सकेंगे। जिसमें मरीन ब्लू, बैरी रेड और मिडनाइट ब्लू जैसे तीन कलर उप्लभ्ध् है। डुअल-सिम (नैनो) LavazZ66 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इस फोन में 6.08 इंच एचडी+ (720×1560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 283 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा से लैस है। इसका प्राइमरी शूटर 13 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस एवं LED फ्लैश सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LavaZ66 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
LavaZ66 की बैटरी 3,950 एमएएच की है, जो कि 16 घंटे तक का टॉक-टाइम प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी, वाई-वाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। 155.6×73.5×8.85mm के इस फोन का वज़न 162 ग्राम है।
फोन में अत्यधुनिक् टेक्नोलॉजी जैसे कि रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

0 Comments