Amazon Prime Day 2020 सेल का आगाज़ आज हो गया है। यह पहली बार हुआ है जब Amazon की वार्षिक सेल इवेंट एक साथ सारे देश में नहीं आयोजित होगी। वजह है COVID-19। कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडिया में आयोजित होने वाली अमेजन प्राइम डे सेल 2020 में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स, स्मार्ट स्पीकर्स और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार सेल उपलब्ध होगी। इस दौरान कई सारे प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि इस सेल को खास करके अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए ही है।

 Amazon Prime Day 2020 में कई नई फिल्मों को भी रिलीज किया जाएगा। बता दें कि Amazon Prime Day 2020 के लिए प्राइम मेंबरशिप होना जरूरी है। अगर आप भी इस सेल का आनंद लेना चाहते है तो 999 INR का सालाना प्लान और 129 INR का प्रति माह प्लान रीचार्ज करवा सकते है।Amazon Prime Day 2020 आज से शुरू हो चुकी है और यह 7 अगस्त तक चलेगी। 48 घंटों की इस सेल में आपके पास चुनने के लिए हजारों डील्स होंगे जो खासतर पर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

Redmi 9 Prime, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज 6अगस्त को क्रमशः 10 बजे, 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। इसी दिन Honor 9A की फ्लैश सेल दोपहर 11 बजे आयोजित की जाएगी। 7अगस्त को रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की फ्लैश सेल क्रमशः 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। सेल के दौरान लिस्ट किए गए फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प के साथ आएंगे।

Amazon को इंडिया में चुनौती मिली है Flipkart से। Flipkart पर भी प्राइम डे 2020 सेल के दौरान अपनी सेल आयोजित होगी। आप Flipkart से कीमत की तुलना करना ना भूलें। Flipkart ही क्यों, आप Paytm जैसे अन्य प्लेटफॉर्म के बारे में भी विचार कर सकते हैं।