एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और दुनिया के अमीरों में पांचवां स्थान रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सामाजिक कामों में बहुत  हिस्सा लेती हैं। वो रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी IPL की मुंबई इंडियन्स टीम की को-ओनर भी हैं। उसको यूएसए की फेमस लाइफस्टाइल मैगजीन 'टाउन एंड कंट्री' ने 2020 के टॉप 20 समाजसेवियों की लिस्ट में स्थान मिला है। नीता अंबानी इस लिस्ट में स्थान पाने वाली भारत की अकेली महिला हैं। यह सम्मान उन्हें COVID-19 महामारी में गरीबों के लिए राहत कार्य चलाने और देश का पहला कोविड-19 अस्पताल बनाने के लिए मिला। वो समाज सेवा के कामों में बढ़-चढ़ कर तो हिस्सा लेती ही हैं, वे अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नीता अंबानी की उम्र 56 साल है फिर भी वो फिट दिखति है। इसके लिए वे स्पेशल डाइट और एक्सरसाइज प्लान फॉलो करती हैं। जानते हैं उसकि लाइफस्टाइल के बारे में।
1985 में शादी हुई
नीता अंबानी की शादी 1985 में मुकेश अंबानी से हुई। तब वे एक स्कूल में पढ़ाती थीं। उसकी शादी के बाद भी कुछ साल तक वे स्कूल टीचर के तौर पर काम करती रहीं। वो एक प्रशिक्षित भारत नाट्यम नृत्यांगना भी हैं। उनको दो बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी अनंत अंबानी से बड़ी हैं।
बच्चों के जन्म के बाद उनका वज़न बढ़ गया था।
कुछ वर्ष पहले नीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के वक्त उनका वजन सिर्फ 47 kg था, लेकिन बच्चों के जन्म के बाद  वजन बढ़ता चला गया और वे 90 kg तक पहुँच गया। इसके बाद उन्होंने वजन को कम करने पर ध्यान देना शुरू किया। 
बेटे अनंत ने की मदद
माता नीता अंबानी का कहना है कि वजन कम करने में छोटे बेटे अनंत अंबानी ने उनका काफी साथ दिया। बता दें कि अनंत अंबानी का वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया था। उसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था फिर उन्होंने रोज 5-6 घंटे एक्सरसाइज करने के साथ स्पेशल डाइट प्लान फॉलो किया और 18 महीने में 108 किलो वजन कम किया था। 
रनिंग को मानती हैं बेस्ट एक्सरसाइज
नीता अंबानी का कहना है कि उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए स्पेशल डाइट प्लान को फॉलो किया और इसके साथ ही एक्सरसाइज में उन्होंने रनिंग पर ज्यादा ध्यान दिया। नीता का कहना है कि वजन कम करने के लिए रनिंग बेस्ट एक्सरसाइज है।
40 मिनट एक्सरसाइज, योग और स्विमिंग
नीता अंबानी रोज सुबह 40 मिनट एक्सरसाइज, योग और स्विमिंग करती हैं। निता अंबानी का कहना है कि इससे फैट तेजी से कम होता है एवं कैलोरी कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, वे रोज डांस भी करती हैं। उस्से भी कैलोरी काफी बर्न होती है। दिन का काम खत्म करने के बाद शाम को वो 30 मिनट तक योग और एक्सरसाइज करती हैं।
डाइट में लेती हैं हेल्दी चीजें
नीता अंबानी सुबह में बादाम और अखरोट खाती हैं एवं सुबह के नाश्ते में वे एग का वाइट ऑमलेट लेती हैं। लंच में निता अंबानी ज्यादा से ज्यादा ग्रीन वेजिटेबल्स और सूप को पसंद करते हैं। डिनर में वो हरी सब्जियां, सूप और स्प्राउट्स लेती हैं।
पॉजिटिव थिंकिंग
नीता अंबानी का कहना है कि सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट पर कंट्रोल से वजन कम नहीं किया जा सकता। इसके लिए टेन्शन से दूर रहना जरूरी है। तनाव से दूर रहने और पॉजिटिव थिंकिंग से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स का लेवल कम होता है। उसका  मानना है कि स्ट्रेस फ्री रहने और पॉजिटिव थिंकिंग से ही फिटनेस सही रखी जा सकती है।