इस साल जनमाष्टमी को लेकर इस बार लोग काफी दुविधा में है की इस साल जन्माष्टमी कब मनाई जाए। आपको बता दे की, 11 अगस्त, मंगलवार को सुबह 09:06 मिनट से अष्टमी की तिथि शुरू होगी और अगले दिन यानि 12 अगस्त, बुधवार सुबह 11:16 मिनिट तक चलेगी।

इस साल अष्टमी की तिथि दो दिन चलेगी इसलिए लोग समझ नहि पा रहे हैं कि अष्टमी का व्रत और पूजन किस दिन करना है। हिन्दू धर्म में सभी त्यौहारों तिथि के अनुसार चलते हैं। इस लिए उसको गलत समझने पर व्रत और पूजन में मुश्केलि आ सकती है।

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जाएगी। 11 अगस्त को सुबह 9:06 मिनिट पर तिथि शुरू हो जाएगी लेकिन अष्टमी तिथि का सूर्योदय 12 अगस्त को हो रहा है। इस लिए सभी जगह जैसे कि मथुरा, व्रुन्दावन, और दवरका में भी 12 अगस्त को ही कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।