दोस्तों आप सबको पता होगा कि PAN CARD बनवाने के लिए सबको कितना वक्त लगता है और सरकारी दफ़्तर के चक्कर काटने पड़ते है। लेकिन, अब आप घर बैठे बैठे 10 मिनट के अंदर PAN CARD बना सकते है वो भी खुद से। तो चलिये हम आपको बताते हैं 10 मिनट के अन्दर कैसे बनाया जाए PAN CARD।
PAN का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।
1. PAN का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इनकम टैक्स की साइट विजिट करें और उसमें '' Instant pan through aadhar '' सेक्शन पर जाकर ' Quick links' पर क्लिक करें।
2. इसके बाद ' get new pan' पर क्लिक करें।
3. उसके बाद आधार नम्बर और captcha कोड डालकर अपने आधार को लिंक करे।
4. मोबाइल फ़ोन पर otp जनरेट करें।
5. pan card एप्लीकेशन के लिए ईमेल आईडी डाले।
कैसे डाउनलोड करें pan card?
pan card डाउनलोड करने के लिए आपको https://www.myutiitsl.com/PAN_ONLINE/PAN app पर जाना होगा। यहाँ individual सेलेक्ट करके सेलेक्ट द रिकॉर्ड ऑप्शन में फिज़िकल pan कार्ड और e-pan सेलेक्ट करके दी गयी इनफार्मेशन भरे।
इसके बाद नीचे सबमिट बटन दिया गया है, उस पर क्लिक करें और आपको ईमेल पर pan card मिल जाएगा।

0 Comments