टेस्ला के CEO ऐलन मस्क की कंपनी ने Neuralink नाम से एक ब्रेन चिप तैयार किया है. वैसे तो ये चिप ब्रेन डिसॉर्डर (brain disorder) के इलाज के लिए तैयार किया गया है. लेकिन ये भी बताया गया है कि दिमागी इलाज के साथ ही ये चिप ऑनलाइन गाने भी स्ट्रीमिंग कर सकती है.

 इसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी ही समझिए. एक ऐसा चिप तैयार हो चुका है जो दिमाग में गानों की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकती है. दुनिया के सबसे अमीर कार कंपनी टेस्ला के सीईओ ऐलन मस्क ने इस बात की जानकारी दी है. उनकी कंपनी ने एक ऐसा चिप तैयार कर लिया है जो दिमाग के अंदर ही गाने का मजा दे सकती है.

एक ट्विटर के जवाब में खोला राज
 
ऐलन मस्क की कंपनी ने Neuralink नाम से एक ब्रेन चिप तैयार किया है. वैसे तो ये चिप Brain disorder के इलाज के लिए तैयार किया गया है. लेकिन इसके साथ ये भी बताया गया है कि दिमागी इलाज के साथ ही ये चिप ऑनलाइन गाने का मज़ा दे सकती है. एक ट्विटर यूजर ने ऐलन मस्क से पूछा गया था कि क्या न्यूरालिंक से गाने भी सुने जा सकती है. इसके जवाब में मस्क ने जवाब दिया ‘हां.’


मिली जानकारी के मुताबिक न्यूरालिंक ब्रेन को सुचारू रूप काम करने के लिए इस्तेमाल होगा. ये चिप शरीर के हॉर्मोन्स को भी काबू करने का काम करेगी. ये चिप ब्रेन डिसॉर्डर के लिए इस्तेमाल होने के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का काम भी करेगी. यानि बीमारी के साथ ही शरीर के कई जरूरी काम ये चिप कर सकती है।

 उन्होंने  कुछ टाइम पहले ही लोगों को इस चिप के बारे में बताया था. लेकिन अभी तक इस चिप को बाजार में लॉन्च करने को लेकर कोई बयान नहीं आया है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि 28 अगस्त को एक बड़ा ऐलान कर सकती है